जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 सिनर यूएस ओपन का किताब जीता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 09:23 AM
जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 सिनर यूएस ओपन का किताब जीता…
ऑडियो सुनें

इस साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2024 में इटली के जैनिक सिनर ने इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड नंबर-1 सिनर यूएस ओपन जीतने वाले इटली के पहले पुरुष टेनिस प्लेयर बन गए हैं.

उन्होंने फाइनल मुकाबले में अमेरिका के 26 वर्षीय टेलर फ्रिट्ज (Taylor Fritz) को 6-3, 6-4, 7-5 से करारी शिकस्त दी. दोनों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे और 16 मिनट तक चला.

23 साल के सिनर ओवरऑल यूएस ओपन जीतने वाले इटली के दूसरे टेनिस स्टार बने हैं. इससे पहले यह उपलब्धि फ्लाविया पैनेटा (Flavia Pennetta) ने हासिल की थी. उन्होंने 2015 में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में रॉबर्टा विंसी (Roberta Vinci) को हराया था.

सिनर ने जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

इस हार के साथ ही वर्ल्ड नंबर 12 टेलर फ्रिट्ज का सपना टूट गया है. दरअसल, 2016 से ग्रैंड स्लैम खेल रहे टेलर पहली बार फाइनल में पहुंचे थे. उनके पास अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. यदि वो फाइनल जीतते तो 2003 के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष टेनिस स्टार बनते. मगर ऐसा नहीं हो सका.

दूसरी ओर इतालवी टेनिस स्टार जैनिक सिनर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. उन्होंने इसी साल का पहला यानी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 खिताब जीता था. इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में सिनर ने रूस के डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी थी.

टेलर को एकतरफा अंदाज में हराया

यूएस ओपन के इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही सिनर हावी रहे. उन्होंने पहला सेट 6-3 के अंतर से आसानी से जीत लिया था. इसके बाद दूसरे सेट में टेलर ने वापसी करने के लिए जोर लगाया, मगर नाकाम ही रहे. दूसरा सेट भी सिनर ने 6-4 से अपने नाम किया.

फिर उम्मीद जताई जा रही थी कि तीसरे सेट में अमेरिकी टेनिस स्टार कुछ दम दिखाएंगे, लेकिन फैन्स को निराशा ही हाथ लगी. पहले दो सेट की तरह ही सिनर ने दमदार खेल दिखाया और तीसरा सेट भी 7-5 से अपने नाम कर खिताब जीत लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav