‘स्त्री 2’ के श्रेय को लेकर जारी विवाद पर बोले अभिषेक बनर्जी, हम सभी के बीच काफी सौहार्द है

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 09:32 PM
‘स्त्री 2’ के श्रेय को लेकर जारी विवाद पर बोले अभिषेक बनर्जी, हम सभी के बीच काफी सौहार्द है
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हाल ही में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ के श्रेय को लेकर जारी विवाद के संदर्भ में अभिनेता अभिषेक ने कहा कि दर्शकों और सिनेमा जगत, दोनों को यह समझने की जरूरत है कि सिनेमा निर्देशक का माध्यम है और किसी फिल्म की सफलता का श्रेय केवल निर्देशक को ही दिया जाना चाहिए.

स्त्री 2 के रिलीज होने के बाद से फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता का श्रेय किसको ज्यादा दिया जाए, इसको लेकर भिड़ रहे हैं. ‘स्त्री 2’ ने भारतीय सिनेमाघरों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म के कलाकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे बनर्जी ने कहा कि निर्देशक ही फिल्म को बनाता या बिगाड़ता है.

अभिनेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हम सभी (कलाकारों) के बीच काफी सौहार्द है… हमारे लिए अभिनेताओं के साथ श्रेय जोड़ना आसान है, लेकिन हमें एक दर्शक और उद्योग के रूप में परिपक्व होना होगा. सिनेमा एक निर्देशक का माध्यम है. बस, इस पर कोई बहस नहीं है, अगर कोई फिल्म सफल हो रही है या नहीं, तो इसका कारण केवल निर्देशक होता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu