इजराइल ने सीरिया में भीषण गोलीबारी की, 14 लोगों की मौत एवं 40 से अधिक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 09:51 PM
इजराइल ने सीरिया में भीषण गोलीबारी की, 14 लोगों की मौत एवं 40 से अधिक घायल
ऑडियो सुनें

दमिश्क. इजराइल ने रविवार देर रात सीरिया के कई इलाकों में हमले किए जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए. सरकारी मीडिया ने इसकी जानकरी दी. सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि रविवार देर रात मध्य सीरिया के कई इलाकों में इजराइली हमले हुए, जिसके बाद हमास प्रांत में एक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई, जिसके बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे.

पश्चिमी हमास प्रांत के मस्याफ नेशनल हॉस्पिटल द्वारा दी गई शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या चार थी. अस्पताल प्रमुख फैसल हैदर के हवाले से ‘सना’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है जबकि 40 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ब्रिटेन से संचालित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ‘ूमन राइट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार एक हमले में मस्याफ में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और उन अन्य स्थलों को निशाना बनाया गया जहां ”ईरानी मिलीशिया और विशेषज्ञ सीरिया में हथियार विकसित करने के लिए ठहरे थे.” स्थानीय मीडिया ने तटीय शहर टार्टस के आसपास भी हमले की सूचना दी. इजराइल की सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इजराइल ने हाल के वर्षों में युद्धग्रस्त सीरिया के सरकारी नियंत्रण वाले हिस्सों में सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन उसने कभी इन हमलों को स्वीकार नहीं किया है . ये हमले अक्सर सीरियाई सेना या ईरान सर्मिथत समूहों को निशाना बनाकर किए जाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu