प्रयागराज में कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Sep 2024 01:04 PM
प्रयागराज में कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
ऑडियो सुनें

प्रयागराज: प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में कोचिंग संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जॉर्ज टाउन थाना में चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जिला निवासी विवेक कुमार की शिकायत पर चार युवकों – राहुल ंिसह परिहार, बादल ंिसह, प्रवीण शुक्ला और सौरव तिवारी एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 131, 308, 352 और 351 (3) के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के मुताबिक, ‘‘विवेक कुमार की कोंिचग में चार सितंबर की शाम कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। घटना के दिन विवेक कोंिचग में मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने जब फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी तो उन्होंने किसी का मजाक समझकर इसे टाल दिया।’’ शिकायती पत्र में कहा गया है, ‘‘10 सितंबर की शाम फिर वही 15-20 व्यक्ति कोंिचग में घुस आए और गाली गलौज करते हुए कहा कि एक सप्ताह में 50 लाख रुपये नहीं दिया, अब एक करोड़ रुपये दो, वरना जान से मार देंगे।’’

कुमार ने शिकायत में कहा, ‘‘एक व्यक्ति ने कोंिचग बंद करने की धमकी देते हुए दूसरे व्यक्ति से कहा कि पेट्रोल की केन लेकर आओ, अभी इस कोंिचग में आग लगाता हूं।’’ कुमार ने कहा, ‘मेरे अनुनय विनय करने पर वे एक सप्ताह की मोहलत देकर चले गए।’’ एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी युवकों में से कुछ और कोंिचग संचालक विवेक एक दूसरे को जानते थे। आगे जांच में चीजें और स्पष्ट होंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav