प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में केके की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से होने के संकेत: पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Jun 2022 10:18 PM
प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में केके की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से होने के संकेत: पुलिस
ऑडियो सुनें

कोलकाता. बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से ऐसा संकेत मिलता है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया था कि केके मंगलवार रात एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद होटल पहुंचे थे और इसके बाद अस्वस्थ महसूस होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें ‘‘मृत लाया’’ घोषित कर दिया था.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गायक को ‘‘लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं’’ थीं. अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि गायक की मृत्यु हृदय की मांसपेशियों के रक्त प्रवाह की रूकावट के कारण हुई. उनकी मौत के पीछे कोई साजिश नहीं थी. जांच में यह भी पाया गया कि गायक को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं थीं.’’ अधिकारियों ने जांच के तहत होटल अधिकारियों से बात की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu