समाज को नई दिशा देने के प्रयास को गति देंगे सैनिक स्कूल: राजनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Sep 2024 01:47 PM
समाज को नई दिशा देने के प्रयास को गति देंगे सैनिक स्कूल: राजनाथ
ऑडियो सुनें

जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विश्वास जताया कि सैनिक स्कूल समाज को नई दिशा देने के प्रयास को नई गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये स्कूल अपने विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति व साहस जैसे मूल्य भरते हैं।

सिंह यहां श्री भवानी निकेतन सैनिक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘सैनिक स्कूल विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी जानकारी ही नहीं देते बल्कि विद्यार्थियों में मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, मूल्यों का समावेश कराने की भी कोशिश करते हैं। अनुशासन, देशभक्ति व साहस जैसे मूल्य सैनिक स्कूल अपने विद्यार्थियों में भरते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘इन मूल्यों के कारण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का जो सर्वांगीण विकास होता है वह उन्हें देश को आगे ले जाने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित करता है।’ सिंह ने कहा,‘‘आज जब हम नई शिक्षा नीति के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं, सैनिक स्कूल इस प्रयास को नई गति देने का काम करेंगे।’’

इससे पहले सिंह ने नवस्थापित स्कूल में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav