गर्भवती महिलाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, सरकार देगी इतनी आर्थिक मदद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 10:42 AM
गर्भवती महिलाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, सरकार देगी इतनी आर्थिक मदद
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिससे समाज के हर व्यक्ति को सशक्त किया जा सके। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ हर गर्भवती महिला को लेना चाहिए। इसमें केंद्र सरकार 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को गर्भवती होने पर देती है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाएं गर्भावस्था के दौरान खानपान का ध्यान नहीं रख पाती हैं। ऐसे में महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनके बच्चे के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार यह योजना लेकर आई है। 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद से महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का कौन पा सकता है लाभ

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ वह महिला उठा सकती हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। एक महिला जीवन में एक ही बार इस योजना के जरिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। पहले बच्चे के जन्म पर ही लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। महिलाओं का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना मां और बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह सहायता गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक उपलब्ध है। महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं या उमंग ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav