बेरूत. इजराइली सेना ने कहा है कि उसने बेरूत पर एक हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट इकाई के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इब्राहिम कोबेसी मंगलवार को मारा गया तथा वह इजराइल की ओर मिसाइल और रॉकेट हमले करने के लिए जिम्मेदार था. इजराइली सेना ने कहा कि हमले के समय कोबेसी के साथ ह्लअन्य प्रमुख कमांडरह्व भी थे, लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इसमें क्या कोई अन्य मारा गया या घायल हुआ है.
लेबनान में पिछले दो दिनों में इजराइली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 558 हो गयी
लेबनान में सोमवार तड़के से हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 558 हो गयी हैं. मृतकों में 50 बच्चे एवं 94 महिलाएं शामिल हैं. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि इस दौरान 1835 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें लेबनान के ईद-गिर्द 54 अस्पतालों में भर्ती कराया गया. आबियाद ने बताया कि जिन लोगों की जान गयी है उनमें चार अर्धचिकित्साकर्मी हैं तथा घायलों में 16 अर्धचिकित्साकर्मी एवं अग्निशमन कर्मी भी शामिल हैं.