जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने पंजाब के दो मजदूरों को निशाना बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 10:28 PM
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने पंजाब के दो मजदूरों को निशाना बनाया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार की रात पंजाब के दो मजदूरों को गोली मार कर घायल कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बडगाम के जुदुर इलाके के बापोरा में हुई इस घटना में एक श्रमिक के कंधे में गोली लगी है जबकि दूसरे की हथेली में चोट आयी है. उनकी पहचान दिलकश और गुरी के रूप में हुई है. यह घटना रात में करीब 9.10 बजे हुई. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और घटना में शामिल आतंकवादियों की तलाश कर रही है. घायल मजदूरों को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu