विनेश फोगाट की जीत पर क्या बोले भाजपा नेता बृभूषण शरण सिंह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 03:04 PM
विनेश फोगाट की जीत पर क्या बोले भाजपा नेता बृभूषण शरण सिंह
ऑडियो सुनें

हरियाणा: जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘हमारा नाम लेकर अगर वे (विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नैया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?’

जीत के बाद बोलीं विनेश फोगाट- राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी
Haryana Election Result 2024: हरियाणा के जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत पर कहा, ‘ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी। अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं। अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav