छत्तीसगढ़, पंजाब ने सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल में जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 10:02 PM
छत्तीसगढ़, पंजाब ने सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल में जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

जयपुर. छत्तीसगढ़ और पंजाब ने मंगलवार को यहां राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना विजयी अभियान जारी रखा. छत्तीसगढ़ ने करीबी मुकाबले में उत्तराखंड को 2-1 से हराकर लगातार दो मैचों में दूसरी जीत दर्ज की जबकि पंजाब ने राजस्थान को 11-0 से रौंदा.

छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रियंका फुटान के गोल से मैच के छठे मिनट में बढ़त कायम की लेकिन मध्यांतर से पहले मिताली मेलवाल ने बराबरी को गोल दाग दिया. उत्तराखंड की अलिशा गुरुंग ने 88वें मिनट में आत्मघाती गोल कर छत्तीसगढ़ को जीत का जश्न मनाने का मौका दे दिया. दिन के दूसरे मैच में पंजाब को कोई परेशानी नहीं हुई. टीम के लिए पलक ने चार जबकि वंदना ने दो गोल किया. विनिता करकेट्टा और सोइबम तेजीबाला देवी भी गोल करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu