अभिनेता बाला को मानहानि और क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 07:20 PM
अभिनेता बाला को मानहानि और क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया
ऑडियो सुनें

कोच्चि. फिल्म अभिनेता बाला को उनकी पूर्व पत्नी और उनकी बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले गई. इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

उनके वकील ने बताया कि जमानत देते हुए अदालत ने फैसला सुनाया कि उनके बच्चे का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया मंच पर अपलोड नहीं किया जाना चाहिए और उन्हें जांच अधिकारी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया. उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो जमानती मुचलकों पर जमानत पर रिहा कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि अभिनेता पर सोशल मीडिया के माध्यम से मानहानि, नारीत्व का अपमान और बच्चों के प्रति क्रूरता के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि बाला को सोमवार सुबह उनके घर से हिरासत में लिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu