उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Oct 2024 12:15 PM
उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 निरस्त होने के बाद राज्य में पहली बार सरकार का गठन हो गया है. एनसीपी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (16 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है.

ये शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया गया. इस शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए. इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, सुखबीर सिंह बादल आदि शामिल हैं.

सोमवार को जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया, जिसके बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में पहली सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया. उमर अब्दुल्ला के साथ उनके कैबिनेट मंत्रियों को भी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने शपथ ग्रहण करवाई.

बता दें कि राज्य में लगभग 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने जीत हासिल की है. राज्य में 90 सीटों पर हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav