कलाई की नसें काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महिला को देखकर बेहोश हुए मित्र की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 08:47 PM
कलाई की नसें काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महिला को देखकर बेहोश हुए मित्र की मौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली में कलाई काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महिला मित्र की हालत देखकर एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस को संदेह है कि उसकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन वह सटीक कारण पता लगाने के लिए और जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा कर रही है.

पुलिस के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि लगभग साढ़े तीन बजे आनंद विहार थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन करके अस्पताल में एक व्यक्ति के बेहोश होने के बारे में जानकारी दी गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस कैलाश दीपक अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक चिकित्सक 30 वर्षीय अरुण नंदा नामक व्यक्ति को मृत घोषित कर चुकी थी.

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि जगतपुरी में रहने वाले अरुण की एक मित्र ने शाहदरा के आनंद विहार इलाके में धारदार चीज. से अपनी नसें काट ली थीं, जिसके बाद उसे कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अधिकारी ने कहा, ह्लशुरू में हमें पता चला कि महिला ने नसें काटने के बाद मैसेंजिंग ऐप के जरिए अरुण को अपना वीडियो भेजा था. महिला की हालत देखकर अरुण अस्पताल में ही अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.ह्व पुलिस ने बताया कि अरुण के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी शवगृह भेज दिया गया और फिर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने मृतक का विसरा भी सुरक्षित रख लिया है. मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu