नयी दिल्ली. पिछले कुछ दशकों में नवजात मृत्यु दर में कमी आने के बावजूद भारत में अभी भी प्रत्येक 36 में से एक शिशु की उसके जन्म के प्रथम वर्ष के अंदर मौत हो जाती है. आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चलता है. नवजात मृत्यु दर (आईएमआर) को किसी देश या क्षेत्र के संपूर्ण स्वास्थ्य परिदृश्य के एक अहम संकेतक के तौर पर व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है. आईएमआर को किसी क्षेत्र में एक निर्धारित अवधि में प्रति एक हजार जन्म पर नवजात मृत्यु (एक साल से कम आयु में) के रूप में परिभाषित किया जाता है. भारत के महापंजीयक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आईएमआर का मौजूदा स्तर (वर्ष 2020 के लिए, प्रति एक हजार जीवित शिशु पर 28 नवजात की मौत) 1971 (प्रति एक हजार जीवित शिशु पर 129 नवजात मौत) की तुलना में एक-चौथाई कम है.
भारत में प्रत्येक 36 में से एक नवजात शिशु की अपने प्रथम जन्मदिन से पहले हो जाती है मौत :आंकड़े
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 05:23 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रिश्वतखोरी : भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी बोले, ‘बेवजह लोगों को परेशान कर पैसों की मांग करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही
- 2 VIDEO सांसद जगदंबिका पाल का वीडियो वायरल, विधायक ने सांसद समर्थकों पर दलाली का आरोप लगाया तो एक-दूसरे को पीटने लगे
- 3 दक्षिण ओडिशा के लिए बनेगी दीर्घकालीन बाढ़ नियंत्रण योजना, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
- 4 छत्तीसगढ़: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर, 79 पदों पर भर्ती, 12 दिसंबर तक करें आवेदन
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: