कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 07:19 PM
कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कार्तिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. हाल में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म “भूल भुलैया 2″ को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ” मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं.” कार्तिक को अबू धाबी में आयोजित होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह में एक प्रस्तुति देनी थी. कार्तिक (31) मार्च 2021 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. अनीस बाजमी के निर्देशन में बनी “भूल भुलैया 2” बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news