किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 06:52 PM
किश्तवाड़ से हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से पिछले छह साल से सक्रिय हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी गिरफ्तार को किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में नागसेनी तहसील के राशगवारी निवासी तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है.

आतंकवादी की गिरफ्तारी को हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए ‘बड़ा झटका’ बताते हुए अधिकारी ने कहा कि वह 2016 में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था और प्रतिबंधित समूह में युवाओं की भर्ती करता था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में मिले सुरागों पर सावधानी से काम किया और उसे गिरफ्तार करके क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया. अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu