गाजा पर इजराइल के हवाई हमले में 30 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Nov 2024 08:03 PM
गाजा पर इजराइल के हवाई हमले में 30 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

यरूशलम. फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने दावा किया है कि इजराइल द्वारा गाजा में किये गए हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के हुए हमले में गाजा पट्टी में चार बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि सोमवार देर रात के हमले में बेत लहिया शहर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई.

हताहतों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के निदेशक हुस्साम अबू सफिया ने बताया कि सोमवार को बेत लहिया शहर की इमारत पर इजराइल ने हमला किया जिसमें कई परिवार शरण लिये हुए थे. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात सेवा द्वारा जारी मृतकों की सूची में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं.

इजराइल की सेना की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. इजराइल करीब एक महीने से बड़े पैमाने पर उत्तरी गाजा को निशाना बना रहा है और उसने बेत लहिया, नजदीकी शहर बेत हुनान और शहरी जाबलिया शरणार्थी शिविर को पूरी तरह से खाली करने की चेतावनी दी है. उसने पिछले एक महीने से लगभग न के बराबर मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu