कराची में पाकिस्तानी गार्ड ने दो चीनी नागरिकों को गोली मारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Nov 2024 08:33 PM
कराची में पाकिस्तानी गार्ड ने दो चीनी नागरिकों को गोली मारी
ऑडियो सुनें

कराची. पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में झगड़े के बाद मंगलवार को एक स्थानीय सुरक्षा गार्ड ने दो चीनी नागरिकों पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना सिंध प्रांत में कराची के ‘इंड्ट्रिरयल ट्रेडिंग एस्टेट’ क्षेत्र के एक पुलिस थाने में हुई.

पुलिस उप महानिरीक्षक अजहर माहेसर ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि सुरक्षा गार्ड ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गोली क्यों चलाई. उन्होंने कहा, “सुरक्षा गार्ड के साथ बहस के बाद हुई गोलीबारी में दो चीनी नागरिक घायल हो गए, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.” दोनों को अस्पताल ले जाया गया. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने अधिकारियों को घटना में शामिल सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu