नवविवाहितों के लिए पसंदीदा ‘हनीमून’ गंतव्य बना थाइलैंड, मालदीव को पीछे छोड़ा

नयी दिल्ली. भारतीय नवविवाहितों के लिए पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय हनीमून गंतव्य थाइलैंड बन गया है. ऑनलाइन यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि थाइलैंड ने मालदीव को पछाड़ दिया है. यह रिपोर्ट पिछले साल अक्टूबर से इस साल सितंबर के बीच दर्ज किए गए हनीमून पैकेज पर आधारित है.

यात्रा मंच ने बयान में कहा कि मालदीव में हनीमून पैकेज बुकिंग में सालाना 16.2 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि अन्य सभी शीर्ष प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों – इंडोनेशिया, मॉरीशस और वियतनाम की इस साल हिस्सेदारी बढ.ी है. मेकमाईट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स फॉर हनीमून’ अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक के बुकिंग डेटा का विश्लेषण करती है. इसकी तुलना पिछले वर्ष की इसी अवधि से की गई है.

पिछले साल रैंकिंग में सबसे ऊपर रहे मालदीव को इस साल थाइलैंड ने पछाड़ दिया है. थाईलैंड की बुकिंग हिस्सेदारी में सालाना 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो मालदीव से आगे निकल गया है. घरेलू स्तर पर, अंडमान ने सबसे ज्यादा बुक किए जाने वाले हनीमून गंतव्य के रूप में केरल को पीछे छोड़ दिया है. अंडमान के लिए हनीमून पैकेज बुकिंग सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत बढ.ी है. कश्मीर में बुकिंग में 3.6 प्रतिशत बढ.ी है और यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

गोवा के लिए बुकिंग की संख्या पिछले वर्ष के समान ही रही, जबकि हिमाचल प्रदेश में हनीमून पैकेज बुकिंग में चार प्रतिशत की गिरावट देखी गई. मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, “जैसे-जैसे भारत में शादी का सीजन नजदीक आता है, वैसे-वैसे हनीमून यात्रा पैकेज की मांग में उछाल देखने को मिलता है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button