पुरुष सहकर्मी को खुदकुशी के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार दो महिला कांस्टेबल जेल की पहली मंजिल से कूदीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 08:32 PM
पुरुष सहकर्मी को खुदकुशी के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार दो महिला कांस्टेबल जेल की पहली मंजिल से कूदीं
ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा में अपने पुरुष सहकर्मी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार की गईं दो महिला पुलिस कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को उत्तरी गोवा के कोलवले स्थित केंद्रीय जेल की पहली मंजिल से छलांग लगा ली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
जेल के अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल प्रीति चव्हाण (23) और तनिष्का चव्हाण (21) को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें मापुसा शहर में उत्तर गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपराध शाखा ने कांस्टेबल प्रथमेश गावड़े की आत्महत्या के बाद चार नवंबर को दोनों को गिरफ्तार किया था. गावड़े ने 25 अक्टूबर को जुआरी ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में गावड़े ने दो महिला कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था. गावड़े ने कहा कि वह गंभीर मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu