कार अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकराई, तीन की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Nov 2024 01:24 PM
कार अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकराई, तीन की मौत
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गयी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ओमवीर ंिसह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन (ट्रेलर) में घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की ही मौत हो गई।

ंिसह ने बताया कि मृतकों की पहचान शशांक राठौर (24), शिवम यादव (24) एवं अनुज राठौर (24) के रूप में हुई है। उनके अनुसार इस दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक उनके अनुसार ये सभी कार से फर्रूखाबाद से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav