कोई भी ओटीटी मंच ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ नहीं खरीद रहा: हंसल मेहता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Nov 2024 08:24 PM
कोई भी ओटीटी मंच ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ नहीं खरीद रहा: हंसल मेहता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने दावा किया है कि पायल कपाड़िया की ‘कान’ पुरस्कार विजेता फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कोई भी ओटीटी मंच इसे नहीं खरीद रहा. ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ने इस साल मई में कान फिल्म महोत्सव में ग्रां प्री पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रचा था. मेहता ने अमेरिकी समाचार पत्रिका ‘द न्यू यॉर्कर’ से सोमवार रात कहा कि उन्होंने सुना है कि अभी तक किसी भी ओटीटी मंच ने फिल्म नहीं खरीदी है.

फिल्म निर्माता ने कहा, ”और मैंने सुना है कि इस फिल्म को कोई ओटीटी मंच नहीं खरीद रहा. यह भारत में स्वतंत्र फिल्में बनाने की कठोर वास्तविकता है. बेहतरीन ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि मैं गलत साबित होऊंगा.” राणा दग्गुबती की ‘स्पिरिट मीडिया’ द्वारा वितरित यह फिल्म केरल के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और 22 नवंबर को देश के बाकी हिस्सों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu