Share Market : 2 नवंबर से शुरू हफ्ते में खुलेगा केवल एक नया इश्यू, 13 कंपनियां होंगी लिस्ट, जानिए कंपनियां

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 07:45 PM
Share Market : 2 नवंबर से शुरू हफ्ते में खुलेगा केवल एक नया इश्यू, 13 कंपनियां होंगी लिस्ट, जानिए कंपनियां
ऑडियो सुनें

आगामी 2 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट बेहद सुस्त रहने वाला है। नए हफ्ते में केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। वह भी SME। हालांकि पहले से खुले 6 IPO में भी नए हफ्ते में पैसे लगाने का मौका रहेगा।

इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 13 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 5 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

Vedant Poly Fabs IPO: ₹56.68 करोड़ का इश्यू 2 नवंबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹88-₹94 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 9 नवंबर को हो सकती है।

Antala Industries IPO: ₹23.33 करोड़ का इश्यू 29 अक्टूबर को खुला था और 2 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹63-₹67 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 5 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Bombay Coated & Special Steels IPO: यह ₹183.06 करोड़ का है। ओपनिंग 29 अक्टूबर को हुई थी। इसमें ₹78-₹82 प्रति शेयर के भाव पर और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। 2 नवंबर को इश्यू बंद होने के बाद लिस्टिंग NSE और BSE पर 5 नवंबर को होने वाली है।

Johnsoncab Electricals IPO: यह 30 अक्टूबर को खुला था और 3 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड ₹190-₹200 प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी ₹56.02 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयर BSE SME पर 6 नवंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

HGS (India) IPO: ₹34.56 करोड़ का यह इश्यू भी 30 अक्टूबर को खुला था। इसमें 3 नवंबर तक पैसे लगाने का मौका है। प्राइस बैंड ₹114-₹120 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 6 नवंबर को हो सकती है।

Vectras Enprocon IPO: यह ₹53.05 करोड़ का है। यह 30 अक्टूबर को ओपन हुआ था। इसमें ₹99-₹105 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में 3 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं। शेयरों के BSE SME पर 6 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Maxwell Engineering Solutions IPO: कंपनी ₹57.64 करोड़ जुटाना चाहती है। यह इश्यू भी 30 अक्टूबर को खुला था और 3 नवंबर को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड ₹150-₹158 प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 6 नवंबर को होने वाली है।

M.K. Sons Fine Jewels IPO 5 गुना भरकर बंद, अब 4 नवंबर को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा?

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 2 नवंबर को NSE और BSE पर EAAA India Alternatives की लिस्टिंग होने वाली है। 3 नवंबर को NSE और BSE पर BLS Polymers, SFC Environmental Technologies के शेयर लिस्ट होंगे। इसी दिन BSE SME पर Wiscon Industries के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसके बाद 4 नवंबर को NSE और BSE पर M.K. Sons Fine Jewels के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Carver Roboweld, Ajwa Projects लिस्ट हो सकती हैं।

5 नवंबर को NSE और BSE पर Bombay Coated & Special Steels की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Antala Industries के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 6 नवंबर को BSE SME पर Johnsoncab Electricals, Vectras Enprocon के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। इसी दिन NSE SME पर HGS (India) और Maxwell Engineering Solutions के लिस्ट होने की उम्मीद है।

सही शेयर : सही समय

अभी शेयर बाजार स्पेशलिस्ट विजय केडिया का एक इंटरव्यू देख रहा था। मार्केट को लेकर उन्होंने एक बात बहुत शानदार कही। उन्होंने कहा कि
Market को एक School समझिए, लेकिन यहाँ हर बार Exam का Paper अलग आता है! इसलिए अपनी गलतियों को लिखकर रखिए।

कौन-सा शेयर जल्दी बेच दिया और बाद में भाग गया, कौन-सी गलती बार-बार दोहराई— हर पैटर्न से सीखिए।
और सबसे बड़ी बात: जिन्होंने ज्यादा Bear Markets देखे हैं, वही Bull Market को बेहतर तरीके से Ride कर पाते हैं। मैंने भी मार्केट में यही सीखा और समझा है।

गूगल के बाद अब इंटेल का शेयर एक दिन में 29% गिरा है। कंपनी ने गिरावट का कारण इजरायल स्थित मैनुफैक्चरिंग प्लांट में में हादसे के कारण प्रोडक्सन ठप और पर्सनल कम्प्यूटर मार्केट में सुस्ती होना बताया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group