पलमीरा पर इजराइल के हमले में 36 लोग मारे गए: सीरियाई मीडिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Nov 2024 10:25 PM
पलमीरा पर इजराइल के हमले में 36 लोग मारे गए: सीरियाई मीडिया
ऑडियो सुनें

दमिश्क. सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमीरा पर बुधवार को हुए हमले में 36 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. दमिश्क ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इजराइली सेना ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.

समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि हमलों से इमारतों और आस-पास के क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है. पलमीरा अपने आसपास के ऐतिहासिक रोमन मंदिर परिसर के लिए जाना जाता है. इजराइल अकसर सीरिया में ईरान से संबद्ध समूहों से जुड़े सैन्य स्थलों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी शायद ही कभी लेता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu