सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने पत्रकार और एंकर निधि राजदान के साथ अपनी शादी की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। निधि उनकी दूसरी पत्नी हैं। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी साझा की। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कल से एक नई यात्रा शुरू हुई।” पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया।

लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “कल एक नई यात्रा शुरू हुई।” इस खास मौके पर शनिवार को दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए बेहद सीमित और चुनिंदा 71 मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती और कपिल सिब्बल जैसे बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर सीएम अब्दुल्ला ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसी साल उमर अब्दुल्ला का उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला के साथ तलाक हुआ था।
See Video