रायपुर: गेन बिटकॉइन पोंजी ‘घोटाला’, सीबीआई ने ऑडिट कंपनी के कर्मचारी से की पूछताछ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 10:12 PM
रायपुर: गेन बिटकॉइन पोंजी ‘घोटाला’, सीबीआई ने ऑडिट कंपनी के कर्मचारी से की पूछताछ
ऑडियो सुनें

रायपुर. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां 6,600 करोड़ रुपये के ‘गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाला’ मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को ऑडिट कंपनी के कर्मचारी गौरव मेहता से पूछताछ की. केंद्री एजेंसी ने अक्टूबर में कथित घोटाले से संबंधित तीन मामले दर्ज किए थे और मेहता को अपनी जांच टीम के सामने जल्द से जल्द पेश होने के लिए कहा था. मेहता का नाम महाराष्ट्र के राजनीतिक नेताओं की बातचीत से जुड़े कथित टेप में सामने आया था, जिसमें करोड़ों रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को भुनाने की चर्चा की गई थी.

इस मामले के सिलसिले में दोपहर से ही मेहता से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने उनसे क्रिप्टोकरेंसी में कथित निवेश से संबंधित टेप और दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की. अधिकारियों ने कहा कि मेहता से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने राजनीतिक नेताओं के ‘ऑडियो क्लिप’ साझा किए हैं और यदि हां, तो उनका विवरण दें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu