मलयालम अभिनेत्री ने अपना रुख बदला, अभिनेताओं के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Nov 2024 08:01 PM
मलयालम अभिनेत्री ने अपना रुख बदला, अभिनेताओं के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी
ऑडियो सुनें

कोच्चि. फिल्म उद्योग के प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ हाल ही में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली 51-वर्षीय मलयाली अभिनेत्री ने रविवार को कहा कि वह अपनी शिकायतें वापस नहीं लेंगी और न्याय पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी. अभिनेत्री ने दो दिन पहले निराशा और “सरकार से समर्थन की कमी” का हवाला देते हुए मामले वापस लेने की घोषणा की थी.

हालांकि, टेलीविजन चैनलों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.
उन्होंने रविवार को मीडिया से कहा, ”मेरे पति ने मुझे फोन किया और मुझसे इन मामलों के सिलसिले में आगे बढ़ने का आग्रह किया. उन्होंने मुझे पूरे परिवार का समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि मेरे साथ हुए उत्पीड़न के बाद पीछे हटने का कोई कारण नहीं है.”

अभिनेत्री ने कुछ साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम. मुकेश समेत कई पुरुष अभिनेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. शुक्रवार को उन्होंने “केरल सरकार से समर्थन और संरक्षण की कमी” तथा “मानसिक थकावट” का हवाला देते हुए मामले जारी रखने को लेकर अनिच्छा व्यक्त की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu