हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 08:45 PM
हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के अभूतपूर्व ढंग से दूसरी बार सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की उनकी यह पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोरेन और मोदी के बीच मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों वाले ‘इंडिया’गठबंधन का नेतृत्व करते हुए भाजपा नीत गठबंधन पर बड़ी जीत हासिल की.

सोरेन दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बृहस्पतिवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ”आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu