भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Nov 2024 07:23 PM
भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति की प्रस्तुतियों का एक वीडियो संकलन साझा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है. प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान अक्सर पारंपरिक भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की झलक देखने को मिलती है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंज रही है. मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह दिखाई देता है, जो बेहद खुशी की बात है.” वीडियो में लोगों को ऑ्ट्रिरया में ‘वंदे मातरम’ गाते और पोलैंड और मास्को (रूस) में गरबा, कजान (रूस) में ढोलिडा, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम और लाओस और ब्राजील में रामायण गाते हुए दिखाया गया है. इसमें भूटान के कलाकार भी शामिल थे, जो प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए एक गीत गा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu