पोर्नोग्राफी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर मारा छापा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 29 Nov 2024 01:37 PM
पोर्नोग्राफी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर मारा छापा…
ऑडियो सुनें

मुंबई: पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा मारा है। राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है। ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब आवासीय परिसरों और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के अलावा यूपी में भी 10 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

दरअसल ईडी ने मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री तैयार करने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित कई अन्य लोगों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की है। बता दें कि कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दो महीने जेल में बिताने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं।

मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इसी साल 4 फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थीष। तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital