तेलंगाना: पुलिस से मुठभेड़ में 20 लाख के इनामी समेत सात माओवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Dec 2024 06:37 PM
तेलंगाना: पुलिस से मुठभेड़ में 20 लाख के इनामी समेत सात माओवादी ढेर

ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना के मुलुगु जिले में रविवार सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के 20 लाख रुपये के इनामी एक प्रमुख नेता समेत सात माओवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य और येलंडु-नरसंपेट क्षेत्र समिति के सचिव कुरसाम मंगू उर्फ ??भद्रू और एक महिला कार्यकर्ता भी शामिल है. मारे गए सात माओवादियों में से छह छत्तीसगढ. के मूल निवासी थे.

पुलिस ने बताया कि एतुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ‘ग्रेहाउंड्स’ और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई. मुलुगु जिले के पुलिस अधीक्षक शबरीश पी. ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इस मुठभेड़ में एक प्रमुख नेता समेत सात माओवादी मारे गए.” उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं. अधिकारी ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने के बावजूद पुलिसर्किमयों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की.

मुठभेड़ के बाद पुलिस को सात शव मिले, जबकि बाकी उग्रवादी भाग निकले. पिछले महीने मुलुगु जिले के एक गांव में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में दो लोगों की हत्या में माओवादियों का हाथ था. अतिरिक्त डीजीपी (कानून-व्यवस्था) महेश एम. भागवत ने अभियान के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की और शेष माओवादी कार्यकर्ताओं से मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह किया.

By Yogesh Kumar Sahu