पाकिस्तान को चीन ने सबसे अधिक करीब 29 अरब डॉलर का दिया कर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Dec 2024 08:34 PM
पाकिस्तान को चीन ने सबसे अधिक करीब 29 अरब डॉलर का दिया कर्ज
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान को कर्ज देने के मामले में चीन शीर्ष पर है. उसने सबसे अधिक करीब 29 अरब डॉलर का कर्ज दिया है. वहीं सऊदी अरब करीब 9.16 अरब डॉलर के कर्ज के साथ दूसरे स्थान पर है. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. रिपोर्ट के अनुसार हालांकि पाकिस्तान के कुल विदेशी ऋण में चीन की हिस्सेदारी घटी है. यह 2023 में 25 प्रतिशत थी जो अब घटकर 22 प्रतिशत पर आ गई है. जबकि सऊदी अरब की हिस्सेदारी 2023 में दो प्रतिशत से बढ.कर 2024 में सात प्रतिशत पर आ गई.

विश्व बैंक की मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2024 के अनुसार पाकिस्तान इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से सबसे अधिक कर्ज लेने वाले शीर्ष तीन देशों में भी शामिल रहा. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का निर्यात और राजस्व के अनुपात में कुल ऋण कमजोर राजकोषीय स्थिति का संकेत है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का कुल वैश्विक ऋण (आईएमएफ से प्राप्त ऋण सहित) 2023 में 130.85 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो इसके कुल निर्यात का 352 प्रतिशत और सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) का 39 प्रतिशत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu