सऊदी अरब में प्रियंका चोपड़ा जोनस, निक जोनस ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लेंगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 04:26 PM
सऊदी अरब में प्रियंका चोपड़ा जोनस, निक जोनस ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस बृहस्पतिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में शुरू होने वाले ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। दंपति 11 दिसंबर को समारोह के ‘इन-कन्वरसेशन’ सत्र में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रियंका शाम पांच बजे हिस्सा लेंगी, जबकि निक अपराह्न 3:15 बजे इस सत्र में हिस्सा लेंगे।
फिल्म महोत्सव के आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर पोस्ट में लिखा गया, ‘‘प्रियंका चोपड़ा जोनस भारत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं।’’

पोस्ट में अभिनेत्री के ‘प्रोफाइल’ विवरण में कहा गया, ‘‘वर्ष 2016 में पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री को ‘टाइम’ पत्रिका ने सर्वाधिक प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में और ‘फोर्ब्स’ पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में भी शामिल किया।’’

प्रियंका ‘वेब सीरीज’ ‘सिटाडेल’ के साथ ही ‘फैशन’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘बेवॉच’ जैसी कई हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार के लिए नामांकित अमेरिकी गायक और अभिनेता निक ने सात वर्ष की आयु में रंगमंच से अभिनय की शुरुआत की थी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital