नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में फंसे छह महीने हुए, अभी दो महीने और बाकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 10:46 PM
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में फंसे छह महीने हुए, अभी दो महीने और बाकी
ऑडियो सुनें

केप केनवरल. अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष में फंसे हुए छह महीने हो गए. उन्हें अभी दो और महीने वहां गुजारने पड़ेंगे. ये दोनों पांच जून को कक्षा में पहुंचे थे. दोनों को एक सप्ताह अंतरिक्ष में रहकर वापस लौट आना था. लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी आने के कारण सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर दोनों अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही फंसे हुए हैं.

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने अंतरिक्ष यान को वापसी की उड़ान के लिए बहुत जोखिम भरा माना, इसलिए उनके लंबे और कठिन मिशन के समाप्त होने में फरवरी तक का समय लगेगा. नासा के प्रबंधक हालांकि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फंसा हुआ कहने से कतराते हैं.

दोनों अंतरिक्ष यात्री पहले भी वहां रह चुके थे, इसलिए वे जल्दी ही चालक दल के पूर्ण सदस्य बन गए तथा विज्ञान प्रयोगों में मदद करने लगे. ये दोनों टूटे हुए शौचालय की मरम्मत, वायु-द्वारों की सफाई और पौधों को पानी देने जैसे काम करने लगे. विलियम्स ने सितंबर में स्टेशन कमांडर का प्रभार संभाला था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu