गाजा में इजराइली हमलों में छह लोगों की मौत, सीरिया पर बैठक की सुरक्षा परिषद की योजना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Dec 2024 08:16 PM
गाजा में इजराइली हमलों में छह लोगों की मौत, सीरिया पर बैठक की सुरक्षा परिषद की योजना
ऑडियो सुनें

यरुशलम. मध्य गाजा पट्टी में पिछली रात इजराइली हमलों में एक महिला समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब विद्रोहियों द्वारा दमिश्क पर नियंत्रण कायम करने के बाद सीरिया के अपदस्थ नेता बशर असद रविवार को भागकर मॉस्को चले गये तथा उन्हें अपने लंबे समय के सहयोगी रूस से शरण मिल गयी. रूसी मीडिया ने यह खबर दी.

रूस के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीरिया के विषय पर सोमवार अपराह्न बंद कमरे में आपात बैठक करने की योजना है. रात भर हुए इजराइली हमलों में जान गंवाने वालों में राईद घाबीन शामिल है, जिसे 2014 में इजराइली हिरासत से मुक्त किया गया था. ‘अल-अक्स मार्टियर्स’ अस्पताल ने यह जानकारी. इसी अस्पताल में हताहतों को लाया गया था.

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, इस हमले में उसकी और उसकी पत्नी की मौत हो गई. इजराइल ने जुवैदा शहर में उनके शिविर को  निशाना बनाया था. नुसीरत शरणार्थी शिविर पर एक अन्य हमले में दो अन्य लोगों की जान चली गयी. सोमवार तड़के वादी गाजा क्षेत्र में तीसरे हमले में दो और लोगों की मौत हो गयी.

यह लड़ाई सात अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी इजराइल में हमले करने तथा 1200 लोगों की हत्या करने एवं करीब 250 लोगों को अगवा करने के साथ शुरू हुई थी. अंकारा से प्राप्त समाचार के अनुसार तुर्किये के विदेश मंत्री हकान फिदान ने सोमवार को कहा कि उनके देश को आशा है कि सीरिया सरकार के गिरने के बाद एक नये युग का सूत्रपात होगा जहां विभिन्न जातीय एवं धार्मिक समूह एक समावेशी नयी सरकार में शांतिपूर्ण तरीके से रह सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि तुर्किये को यह भी उम्मीद है कि ‘नया सीरिया’ पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखेगा तथा इस अशांत क्षेत्र में स्थायित्व लायेगा. तेल अवीव से प्राप्त समाचार के मुताबिक इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि संभवत: यमन से छोड़ गये एक ड्रोन ने मध्य इजराइल के एक शहर को निशाना बनाया. वैसे किसी के हताहात होने की खबर नहीं है.

यमन में ईरान सर्मिथत आतंकवादी अक्टूबर, 2023 में हमास द्वारा किये गये हमले के बाद से इजराइल को निशाना बना रहे हैं.
अंकारा से प्राप्त समाचार के अनुसार तुर्किये सर्मिथत सीरियन नेशनल आर्मी ने छह दिसंबर को सीरिया के मानबिज शहर में सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज पर आक्रामक कार्रवाई की .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu