अक्षय कुमार ने शुरू की ‘भूत बंगला’ की शूटिंग, अप्रैल 2026 में रिलीज होगी फिल्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Dec 2024 08:51 PM
अक्षय कुमार ने शुरू की ‘भूत बंगला’ की शूटिंग, अप्रैल 2026 में रिलीज होगी फिल्म
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन हैं. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है.

अक्षय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.” अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख वाला पोस्टर साझा किया और जानकारी दी कि यह फिल्म दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उन्होंने कहा ”यह डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए रेडी होगा दो अप्रैल 2026 को. तब तक के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu