हंसल मेहता, किरण राव ने ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को दो गोल्डन ग्लोब नामांकन मिलने पर खुशी जताई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Dec 2024 08:54 PM
हंसल मेहता, किरण राव ने ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को दो गोल्डन ग्लोब नामांकन मिलने पर खुशी जताई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्मकार हंसल मेहता, किरण राव और अभिनेता अनिल कपूर ने निर्देशक पायल कपाड़िया को उनकी ख्याति प्राप्त फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2025 में दो नामांकन मिलने पर बधाई दी. कपाड़िया के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को आगामी पुरस्कार समारोह के लिए ‘बेस्ट मोशन पिक्चर नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज’ और ‘बेस्ट डायरेक्शन-मोशन पिक्चर’ की श्रेणी में नामित किया गया है.

मलयालम और हिंदी भाषा की इस फिल्म ने मई में कान फिल्म महोत्सव में ग्रांड प्री पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म होने का सम्मान भी हासिल किया है. फिल्म में केरल की दो नर्सों प्रभा (कनि कुसरुति) और अनु (दिव्या प्रभा) की कहानी है जो मुंबई में अपनी दोस्त पार्वती (छाया कदम) के साथ रहती हैं.

मेहता ने सोमवार को गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा के बाद ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की. फिल्म निर्देशक किरण राव ने लिखा कि ”ऑल वी इमेजिन एज लाइट” के लिए दो गोल्डन ग्लोब नामांकन के साथ इस साल क्रिसमस जल्द आ गया है.
उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री दिव्या प्रभा ने लिखा, ”इसे मिलकर मनाते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu