मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की..

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 12 Dec 2024 03:00 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की..
ऑडियो सुनें

रायपुर: बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 7 वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं. सर्चिंग में सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान भी जारी है.

बता दें कि 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के सुबह 3 बजे से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

CMO का ट्वीट – नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता! अब तक 7 नक्सली ढेर, जिसमें सीसी सदस्य स्तर के नक्सली भी होने की संभावना। जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital