स्‍टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट, ये 10 बड़े शेयर सबसे अधिक टूटे

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 13 Dec 2024 11:05 AM
स्‍टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट, ये 10 बड़े शेयर सबसे अधिक टूटे
ऑडियो सुनें

मुंबई: शेयर बाजार में आज फिर बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्‍स 1147 अंक टूटकर 80,142 के स्तर जबकि निफ्टी 50 की बात करें तो यह 337 अंक टूटकर 24,211 पर है। वहीं Nifty Bank 600 अंक टूटकर 52600 लेवल पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मिडकैप, स्‍मॉल कैप और अन्‍य इंडेक्‍स में भी तेज गिरावट जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि खुदरा मुद्रास्फीति में कमी और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार सकारात्मक हो सकते हैं।

BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर गिरावट पर है, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में मामूली तेजी देखी जा रही है। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट करीब 1 फीसदी तक चढ़े हुए हैं। वहीं सबसे ज्‍यादा गिरावट Tata Steel, JSW Steel और इंडसइंड बैंक में देखी जा रही है। इसके अलावा, हैवीवेट शेयरों में Reliance Industries के शेयर 1.33 फीसदी टूट चुके हैं। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और टाइटन जैसे शेयर भी 1 फीसदी गिर चुके हैं।

ये 10 शेयर गिरावट पर

ग्‍लेनमार्क फार्मा के शेयर 5 फीसदी, जुपिटर वैगन के शेयर 4 फीसदी, सैल के शेयर 5 फीसदी, एनएमडीसी के शेयर 4 फीसदी, ओवरसीज बैंक के शेयर 4.30 फीसदी, आईआरएफसी के शेयर 4 फीसदी, यूनियन बैंक के शेयर 3.50 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. वहीं कोचीन शिपयार्ड और अन्य चर्चित शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है.

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट क्यों हुई?

शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली रही है। इसके अलावा, ग्‍लोबल संकेत भी अच्‍छे नहीं रहे हैं। कुछ हैवीवेट शेयर जैसे रिलायंस और टाइटन के शेयर भी 1 फीसदी से ज्‍यादा गिर चुके हैं। इसके अलावा, HDFC बैंक के शेयर में भी दबाव बढ़ रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital