इंजीनियर की आत्महत्या: बेंगलुरु पुलिस ने ससुराल वालों के घर पर नोटिस चिपकाया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 13 Dec 2024 02:51 PM
इंजीनियर की आत्महत्या: बेंगलुरु पुलिस ने ससुराल वालों के घर पर नोटिस चिपकाया
ऑडियो सुनें

जौनपुर: इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में, बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता ंिसघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया। निकिता इस मामले में एक आरोपी भी हैं।

सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि “निकिता ंिसघानिया अपने पति अतुल सुभाष की मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिनों के भीतर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश हों।” नोटिस केवल निकिता को संबोधित है। उसमें उनकी मां निशा ंिसघानिया, चाचा सुशील ंिसघानिया और भाई अनुराग ंिसघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों का उल्लेख नहीं किया गया था। इन लोगों का नाम प्राथमिकी में है।

नोटिस चिपकाने के समय घर का मुख्य द्वार बंद था और परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। नोटिस पर जो पता दर्ज था, वह निकिता का घर था। बेंगलूरू पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर शाम जौनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात के बाद टीम आगे की कार्रवाई के लिए शहर के थाने पहुंची। नोटिस के बाद टीम ने जौनपुर के सिविल कोर्ट का दौरा कर निकिता द्वारा पहले दर्ज कराए गए मामलों की जानकारी जुटाने की योजना बनाई।

34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने नौ दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital