रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया. उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया. बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी. उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की. साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं.
बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 10:35 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 इंडिया गठबंधन के अभियान में बारिश बनी बाधा, जानें क्या है कार्यक्रम की नई तारीख
- 2 ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो: करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति से विवाद, महिला ने की आत्महत्या…
- 3 ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा: विवरण अद्यतन और सत्यापित करने की अंतिम तारीख आठ नवंबर तक बढ़ी
- 4 आईडीबीआई बैंक मामले को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा, वित्त मंत्री ने किया पलटवार
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu