भारत में महिला-केंद्रित कृषि समाधान अपनाने के लिए अनुकूल माहौल: ईशा अंबानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 07:36 PM
भारत में महिला-केंद्रित कृषि समाधान अपनाने के लिए अनुकूल माहौल: ईशा अंबानी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल की सदस्य ईशा अंबानी पीरामल ने कृषि मूल्य शृंखला में लैंगिक-समावेशी नजरिया अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण से महिलाओं की अगुवाई वाले कृषि प्रौद्योगिकी समाधानों को अपनाने का अनुकूल माहौल तैयार है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा है कि कृषि प्रौद्योगिकी में लैंगिक समावेशन को पारंपरिक रूप से सामाजिक नजर से देखा जाता रहा है.

उन्होंने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ‘महिला किसानों के लिए कृषि प्रौद्योगिकी: समावेशी विकास के लिए एक व्यावसायिक मामला’ शीर्षक वाली अंतर्दृष्टि रिपोर्ट की प्रस्तावना में लिखा, ”शुक्र है कि हाल के वर्षों में निजी क्षेत्र ने यह बात स्वीकार की है कि महिला किसानों को प्राथमिकता देना आर्थिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से फायदेमंद होगा.” उन्होंने कहा कि लैंगिक-समावेशी समाधान से कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को कई महत्वपूर्ण तरह के फायदे हो सकते हैं, जिससे उत्पादकता तथा खाद्य सुरक्षा बढ.ेगी.
ईशा के अगले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है. इसमें व्यापार, सरकार, शिक्षा तथा समाज के अन्य क्षेत्रों से कई अन्य भारतीय तथा वैश्विक अधिकारी भी हिस्सा लेंगे.

डब्ल्यूईएफ की अंतर्दृष्टि रिपोर्ट में इस पर जोर दिया गया है कि उत्पाद, मूल्य, प्रचार, स्थान और लोग यानी 5पी (प्रोडक्ट, प्राइस, प्रमोशन, प्लेस और पीपल) को अपनाकर लैंगिक समावेशी कृषि प्रौद्योगिकी पहल को किस तरह से अधिक सफल बनाया जा सकता है.
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, वैश्विक कृषि कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत हैं. वहीं विकासशील देशों में खाद्यान्न उत्पादन में उनकी हिस्सेदारी 60-80 प्रतिशत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu