केजरीवाल ने शाह पर साधा निशाना, कहा- आधुनिक भारत के भगवान से कम नहीं आंबेडकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 07:52 PM
केजरीवाल ने शाह पर साधा निशाना, कहा- आधुनिक भारत के भगवान से कम नहीं आंबेडकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संसद में बाबा साहेब आंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि आंबेडकर आधुनिक भारत के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं.

केजरीवाल ने यहां मंदिर मार्ग पर भगवान वाल्मीकि मंदिर के दर्शन के दौरान कहा, ह्लआपको बाबा साहेब और भाजपा में से किसी एक को चुनना होगा. जो बाबा साहेब से करे प्यार, वह भाजपा को करे इनकार.ह्व उन्होंने कहा, ह्लये शब्द अपने आप में बहुत दर्दनाक और आंबेडकर के लिए अपमानजनक थे. लेकिन जिस लहजे में उन्होंने कहा उससे पता चल रहा था कि वह बाबा साहेब से कितनी नफरत करते हैं. पहले तो मुझे लगा कि यह उनके मुंह से निकल गया होगा, लेकिन अगले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शाह का समर्थन कर दिया.ह्व केजरीवाल ने दावा किया कि इससे पता चलता है कि शाह ने यह बात जानबूझकर संसद में कही ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह आंबेडकर के बारे में क्या महसूस करते हैं.

उन्होंने कहा, ” आम आदमी पार्टी दो लोगों को अपना सबसे बड़ा आदर्श मानती है- आंबेडकर और भगत सिंह. दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार में हमने आदेश जारी किया कि इन दोनों की तस्वीर हर कार्यालय में लगाई जाए. हमने दिल्ली में जय भीम योजना भी लागू की. आंबेडकर आधुनिक भारत के भगवान से कम नहीं हैं.ह्व शाह मंगलवार को संसद के उच्च सदन में आंबेडकर के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था,”अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.” शाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया था. उन्होंने कांग्रेस पर उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu