तृषा के अर्धशतक से भारत ने महिला अंडर-19 एशिया कप में बांग्लादेश को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 08:50 PM
तृषा के अर्धशतक से भारत ने महिला अंडर-19 एशिया कप में बांग्लादेश को हराया
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर. जी तृषा के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले सुपर चार मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश के 81 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तृषा की 46 गेंद में 10 चौकों की बदौलत नाबाद 58 रन से 12.1 ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाकर जीत दर्ज की.

भारत की शुरुआत हालांकि खराब रही थी और उसने 22 रन के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाज जी कमालिनी (00) और सानिका चालके (01) के विकेट गंवा दिए थे. हालांकि तृषा और कप्तान निक्की प्रसाद (14 गेंद में नाबाद 22, एक चौका, दो छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों आयुषी शुक्ला (नौ रन पर तीन विकेट) और सोनम यादव (छह रन पर दो विकेट) ने मिलकर पांच विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 80 रन ही बना सकी. भारत अब सुपर चार तालिका में पांच अंक के साथ शीर्ष पर है. बांग्लादेश चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu