फ्रांस के सनसनीखेज बलात्कार मामले में गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति को 20 साल की सजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Dec 2024 09:12 PM
फ्रांस के सनसनीखेज बलात्कार मामले में गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति को 20 साल की सजा
ऑडियो सुनें

एविग्नन. फ्रांस की एक अदालत ने देश के सनसनीखेज बलात्कार मामले में बृहस्पतिवार को गिसेले पेलिकॉट के पूर्व पति को बलात्कार और उसके खिलाफ अन्य सभी आरोपों में दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई. अदालत ने मामले में गिसेले का यौन उत्पीड़न करने वाले 50 अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया.

गिसेले के पूर्व पति डोमिनिक पेलिकॉट ने स्वीकार किया है कि उसने कई वर्षों तक अपनी पत्नी को नशीली दवाओं की मदद से बेहोशी की हालत में रखा ताकि वह अजनबी लोगों को बुलाकर गिसेले का बलात्कार करवा सके और पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो बना सके. इस तरह से करीब एक दशक तक गिसेले का यौन उत्पीड़न किया गया. यह एक ऐसा बर्बर मामला है, जिसने पिछले कई महीनों में देश को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है.

एविग्नन की अदालत के मुख्य न्यायाधीश रोजर अराता ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया. डोमिनिक पेलिकॉट की उम्र लगभग 72 वर्ष है, ऐसे में उसे बाकी का जीवन सलाखों के पीछे काटना पड़ सकता है. न्यायाधीश ने एक के बाद एक फैसला सुनाते हुए पेलिकॉट के अलावा 50 अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया. इस दौरान गिसेले भी अदालत कक्ष में मौजूद रहीं. डोमिनिक पेलिकॉट के अलावा सभी दोषियों ने गिसेले के साथ बलात्कार और उसका यौन उत्पीड़न किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu