पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान, उनकी पत्नी के खिलाफ अल-कादिर मामले में फैसला टाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Dec 2024 07:54 PM
पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान, उनकी पत्नी के खिलाफ अल-कादिर मामले में फैसला टाला
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ 19 करोड़ पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में अपना फैसला छह जनवरी तक के लिए टाल दिया है. भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली थी, लेकिन उन्होंने फैसला सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया था.
हालांकि, सोमवार को सुनवाई की अध्यक्षता करते हुए राणा ने कहा कि फैसला नहीं सुनाया जाएगा. उन्होंने कहा, ”फैसला आज नहीं सुनाया जाएगा. र्सिदयों की छुट्टियां आ रही हैं और उच्च न्यायालय में कार्यवाही भी चल रही है.”

अदालतें आधिकारिक तौर पर 24 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर रहेंगी तथा मामले में सुरक्षित रखा गया फैसला छह जनवरी को सुनाया जाएगा. पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने दिसंबर 2023 में खान (72), उनकी पत्नी बुशरा बीबी (50) और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर राष्ट्रीय कोष को 19 करोड़ पाउंड (50 अरब पाकिस्तानी रुपये) का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. खान और बीबी पर मुकदमा चलाया गया है, क्योंकि मामले में आरोपी एक कारोबारी समेत अन्य सभी लोग देश से बाहर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu