नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें संगीत की ऐसी प्रतिभा बताया, जिनका सांस्कृतिक प्रभाव पीढि.यों से परे है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महान गायक मोहम्मद रफी साहब को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं. वह संगीत की एक ऐसी प्रतिभा थे, जिनका सांस्कृतिक प्रभाव पीढि.यों से परे है.” उन्होंने कहा, “रफी साहब के गीतों को विभिन्न भावनाओं को पकड़ने की क्षमता के लिए सराहा जाता है. उनकी बहुमुखी प्रतिभा भी व्यापक थी. कामना है कि उनका संगीत लोगों के जीवन में खुशियां भरता रहे.” पंजाब में जन्मे रफी 1952 में प्रर्दिशत फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नौशाद द्वारा संगीतबद्ध गीतों के गायन के साथ पार्श्व गायन के निर्विवाद बादशाह बन गए. उन्होंने 60 के दशक तक संगीत की दुनिया में राज किया और 1980 में अपनी मृत्यु तक इसे जारी रखा.
प्रधानमंत्री मोदी ने महान गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 09:15 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 TRAI का बड़ा फैसला : मोबाइल रिचार्ज में अब मिलेगी 30 दिनों की वेलिडिटी, ग्राहकों को मिले ज्यादा विकल्प, ट्राई के ताजा फैसलों में ग्राहकों को मिली कई सुविधाएं, कंपनियों को बनाया जवाबदेह
- 2 दुनिया के 80 फीसदी गैंडे असम में पाए जाते हैं: हिमंत
- 3 एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, पीएम मोदी ने दी बधाई, ‘वुमन इन ब्लू’ का शानदार प्रदर्शन, भारत का पहला गोल्ड
- 4 एशियन गेम्स 2026: स्वर्ण पदक का खाता खुला, भारतीय बेटियों ने क्रिकेट में जीता लगातार दूसरा गोल्ड, श्रीलंका को रौंदा
By Yogesh Kumar Sahu