क्षमा बिंदू ने खुद के साथ ही लिए सात फेरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 06:21 PM
क्षमा बिंदू ने खुद के साथ ही लिए सात फेरे
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. खुद से विवाह (सोलोगैमी) की घोषणा कर देशभर में चर्चा में आई वडोदरा की क्षमा बिंदू ने पूर्व घोषित तारीख से पहले ही खुद के साथ सात फेरे ले लिए. उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि तय तारीख से तीन दिन पहले ही उन्होंने स्वयं से शादी कर ली है.
बिंदू (24) ने बताया कि उन्होंने वडोदरा के गोत्री इलाके में अपने घर में ही आठ जून को स्वयं से शादी (सोलोगैमी) की. देश में इस तरह का यह पहला विवाह बताया जा रहा है. बिंदू ने बताया कि उन्होंने 11 जून को मंदिर में स्वयं से विवाह करने की योजना बनाई थी और वैदिक रीतिरिवाज से शादी कराने के लिए पंडित की भी व्यवस्था कर ली थी, लेकिन बाद में पंडित के मना करने के बाद योजना में बदलाव करना पड़ा.

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अंतत: मैंने बुधवार शाम को अपने घर पर ही कुछ चुंिनदा दोस्तों की मौजूदगी में खुद से शादी की. विवादों से बचने के लिए मैंने तय समय से पहले शादी की. विवाद की वजह से पुजारी ने भी विवाह कराने से इंकार कर दिया था. जिस मंदिर में मैंने शादी करने की योजना बनाई थी उसने भी सुनीताबेन के विरोध के बाद मेरे आयोजन को रद्द कर दिया.’’ उल्लेखनीय है कि सुनीता शुक्ला भाजपा की वडोदरा इकाई की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने घोषणा की थी कि वह मंदिर में यह शादी नहीं होने देंगी. शुक्ला ने आरोप लगाया था कि बिंदू ‘‘ प्रचार के हथकंडे’’से ंिहदू युवाओं की मति को ‘‘भ्रष्ट’’ कर रही हैं.

बिंदू ने शादी का वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह दुल्हन के मेकअप, ‘मेहंदी’ और साड़ी में नजर आ रही हैं और पवित्र अग्नि के सामने अनुष्ठान कर रही हैं. बिंदू ने दावा किया कि दूसरे शहर में रह रही उनकी मां ने इस शादी को अपनी सहमति दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu