श्रीलंका ने विदेश से 1500 डॉलर के भुगतान की शर्त पर मुस्लिमों को हज की अनुमति दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 08:05 PM
श्रीलंका ने विदेश से 1500 डॉलर के भुगतान की शर्त पर मुस्लिमों को हज की अनुमति दी
ऑडियो सुनें

कोलंबो. श्रीलंका की सरकार ने मुस्लिमों को हज करने के लिए सऊदी अरब जाने की अनुमति देने का फैसला किया है, बशर्तें वे देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को प्रभावित किए बिना विदेश से 1,500 डॉलर की विदेशी मुद्रा का भुगतान करें. मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई.

श्रीलंका की सरकार ने धार्मिक और संस्कृति मामलों के मंत्री विदुरा विक्रमनायके की मंगलवार को हज यात्रा संचालकों के साथ बैठक के बाद मौजूदा आर्थिक संकट के बावजूद लोगों को हज पर जाने की अनुमति दी. डेली न्यूज लंका अखबार के मुताबिक बैठक में फैसला किया गया कि हज यात्रियों की इच्छा रखने वालों से विदेशी मुद्रा में यात्रा पर आने वाले खर्च का भुगतान करने को कहा जाए.

श्रीलंका के यात्रा संचालकों ने इससे पहले देश में आर्थिक संकट के मद्देनजर इस साल हज यात्रा को रद्द करने का फैसला किया था. उन्होंने कहा था कि इस साल हज यात्रा को रद्द करने से देश को कीमती विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है. उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने इस साल 10 लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी है और श्रीलंका के लिए 1,585 हज यात्रियों का कोटा तय किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu